Like our facebook page

संधि | संधि की परिभाषा | संधि के प्रकार | हिंदी व्याकरण

संधि 

परिभाषा - दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से शब्द में जो विकार उत्पन्न होता है, उसे संधि कहते हैं।
संधि तीन प्रकार की होती है -

(1) स्वर संधिदो स्वरों के आपस में मिलने पर जो परिवर्तन होता है, उसे स्वर संधि कहते हैं।
        जैसे - हिम + आलय = हिमालय

(2) व्यंजन संधि - कसी स्वर या व्यंजन वर्ण के साथ व्यंजन के जुड़ने पर जो परिवर्तन होता है, उसे व्यंजन संधि कहते हैं।
जैसे - सत् + जन = सज्जन

(3) विसर्ग संधि - किसी स्वर या व्यंजन के साथ विसर्ग के जुड़ने पर जो परिवर्तन होता है, उसे विसर्ग संधि कहते हैं।
जैसे - मनः + रम = मनोरम